एक थी गौरैया |
Ek thi Gouraiya_hindi story for kids
हिंदी बाल कहानियाँ, नैतिक कहानियाँ और बाल गीतों का खजाना https://indicstories.in/
एक थी गौरैया |
Ek thi Gouraiya_hindi story for kids
Ek thi Gouraiya_hindi story for kids
एक थी गौरैया | उसक नाम था , नोनी | वह बहुत सुंदर थी| फुदक फुदक कर दाना चुगती और अपना पेट भरती थी|

एक दिन नोनी गौरैया दाना चुग रही थी तभी कालू भेड़िये ने आकर उसे अपने पंजे में दबोच लिया | नोनी गिड़गिड़ाने लगी “मुझे छोड़ दो , मुझे छोड़ दो| “
कालू ने कहा “ नहीं , मै तो तुम्हें कच्चा चबा लूँगा |”

कालू का एक दोस्त था भालू , नाम था उसका भोलू , वह बड़ा दयालु था , उसने कालू को डांट लगाई “ कालू , इसने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है ? छोड़ दो इसे !”
कालू ने नोनी को छोड़ दिया | नोनी चीं-चीं करती हुई वहां से उड़ गई |

एक दिन कालू बहुत भूखा था , उसने जंगल में एक कंटीली झाड़ी में कुछ सफ़ेद सफ़ेद हिलता-डुलता देखा| कालू ने समझा यह तो खरगोश होगा , उसने बिना सोचे उस पर छलांग लगा दी,

उसने अपने पंजों से उसे दबोच तो लिया पर दबोचते ही कालू तो जोर से चीखा | कालू को अब पता चला कि वह खरगोश नहीं , रुई का गुच्छा था जो काँटों में फसा हुवा था |कालू के पंजे में बहुत सारे कांटे चुभ गए , खून बहने लगा और बहुत ही दर्द होने लगा |

कालू के पंजे में बहुत सारे कांटे चुभ गए , खून बहने लगा और बहुत ही दर्द होने लगा |
तभी भोलू वहां आ गया , भोलू से कालू का दर्द देखा नहीं जा रहा था , उसने कहा “कालू ! तुम यहीं रहना मैं अभी तुम्हारे लिए कुछ मदद लाता हूँ”| भोलू जंगल में चला गया |
थोड़ी देर बाद भोलू आता दिखाई दिया, उसके साथ नोनी गौरैया भी उड़ती आ रही थी |

नोनी को आती देख कालू ने अपनी नजरें नीचे झुका ली |
नोनी ने आते ही कालू से कहा “ कालू भैया , अपना पंजा आगे करो”

जब कालू नहीं हिला डुला तो नोनी ने बड़े प्यार से फिर से कहा “ पंजा आगे करो अपना ,कालू भैया !”
अब कालू ने अपना पंजा नोनी के आगे कर , नोनी गौरैया फुदक कर उस पर बैठ गई और अपनी चोंच से पंजे के सारे कांटे निकाल दिए| कालू को अब काफी आराम आया , दर्द भी कम हो गया |
कालू ने नोनी गौरैया से कहा,”तुम तो बहुत अच्छी हो , गौरैया बहन” |
गौरिया ने भी कहा, “तुम भी तो बहुत अच्छे हो कालू भैया “

अब कालू भेड़िया , भोलू भालू और नोनी गौरैया तीनों अच्छे मित्र बाद गये |
शिक्षा : दूसरों का भला करने से भगवान आपका भी भला करता है |