एकता में शक्ति – कबूतर और चूहे की प्रेरणादायक कहानी Ekta mein shakti motivational kahani
अगर मुश्किल समय में सब साथ हों, तो सबसे बड़ा संकट भी आसान हो जाता है – यही सिखाती है यह सुंदर कहानी

एकता में शक्ति – कबूतर और चूहे की प्रेरणादायक कहानी Ekta mein shakti motivational kahani
📖 पूरी कहानी
एकता में शक्ति – कबूतर और चूहे की प्रेरणादायक कहानी Ekta mein shakti motivational kahani
एक जंगल में एक बरगद का विशाल पेड़ था उस पर अनेक प्रकार के पक्षी निवास करते थे, एक दिन एक शिकारी जंगल में आया और बरगद के पेड़ के नीचे अपना जाल बिछाया और उसमें कुछ अनाज के दाने बिखेर दिए और खुद पास ही किसी झाड़ी के पीछे छिप कर बैठ गया |
उस शिकारी के किये गये इस कार्य को उस पेड़ के ऊपर बैठा एक बुढा कौवा देख रहा था, कौवा समझ गया कि दाल में कुछ काला है| कौवे ने अपनी ऊँची आवाज में पेड़ के सभी पक्षियों को बताया कि कोई भी उस दानों को चुगने नहीं जायेगा, अगर कोई गया तो वह उस जाल में पकड़ा जायेगा और फिर वो शिकारी ले जायेगा | सभी पक्षियों ने कौवे का कहना मान लिया |
थोड़ी देर बाद में एक कबूतरों का दल आया, बड़ी दूरी से उड़ते आए थे तो बड़ा पेड़ देख वे सब आराम करने बैठ गये| सबसे बूढ़े कबूतर ने नीचे देखा तो जाल बिछा था और उसमें दाने दिखे , उसको समझते देर न लगी और वो अपने दल को कहने ही वाला था कि कुछ छोटे कबूतरों नीचे दाने देखकर उस पर टूट पड़े और वो जाल में फंस गये | अब जो बड़ा कबूतर था, उसने तुरंत अपने दल को कहा कि अब तुम जल्दी से मेरे कहे अनुसार चलना वरना शिकारी आ गया तो फिर मैं भी कुछ नहीं कर पाउँगा|
“एकता वो तलवार है जो आपके दुश्मनों के विक्षिप्त इरादों को काट फेंकती है।”
सभी फंसे हुवे कबूतरों ने एक साथ कहा कि जैसा आप कहेंगे वैसा ही करेंगे|
तो सुनो “अब मैं आगे उड़ता हूँ और तुम सभी एक साथ इस जाल सहित मेरे पीछे पीछे आ जाओ , हिम्मत रखना , शुरू शुरू में कुछ देर हवा के कारण परेशानी हो सकती है |
एकता में शक्ति कहानी | कबूतर और चूहे की नैतिक कहानी (Hindi Moral Story)”
बड़ा कबूतर आगे उड़ा और पीछे वो जाल वाले कबूतर एक साथ उड़े और थोड़ी सी परेशनी के बाद उन्होंने अपनी चाल बना ली|

बड़ा कबूतर उनको लेकर सीधा अपने सच्चे मित्र चिंकी चूहे के पास गया और अपने दल की बेवकूफी के बारे में बताया| चिंकी ने हँसते हुवे कहा “ओए! तुम जैसे बड़े साथ हो और छोटे बेवकूफी कर बैठे तो फसेंगे नहीं बल्कि कुछ सीखेंगे और फिर मेरे होते क्या चिंता कर रहा है, अभी मेरे पैने दांतों से ये जाल काट फैंकता हूँ,” और फिर देखते ही देखते चिंकी ने जाल काट डाला| जाल के फंद कटते ही सभी कबूतर खुले आकाश में उड़ गये और अंत में बड़े कबूतर ने अपने मित्र चिंकी को धन्यवाद लेकर अपने दल के पीछे की राह पकड़ी 1
🌟 इस कहानी से सीख
- ✔️एकता में शक्ति होती है। मिलकर काम करने से बड़ी से बड़ी समस्या भी हल हो सकती है
- ✔️यह एकता में शक्ति की प्रेरणादायक कहानी है जिसमें कबूतरों का दल और एक चूहा मिलकर मुश्किल से निकलते हैं। बच्चों के लिए बेहतरीन नैतिक कहानी।
“सदा संगठन में जो रहते, ताकतवर हो जाते।
चूहे अगर एक हो जायें, बिल्ली को धमकाते। “
अंजनी कुमार चतुर्वेदी