बिल्ली बनी गई यू-ट्यूबर _ Cat became a youtuber Hindi poem for kids

बिल्ली को आया आइडिया सोचा झट|
बना लूँ अपना एक चेनल , ग्रो होगा फट||
बर्तन-भांडे की ख़ट-पट ख़ट-पट ख़ट|
घर में रोज-रोज की चिक-चिक-चिक||
पडौसी भी दिन भर पड़ -पट-पट|
तय किया, कंटेंट अब लाइव हो शट !||
बेडरूम सुबह जागने से लेकर रात सोने तक |
टॉयलेट में लगेगा लाइव केमरा पूरा धोने तक||
दर्शक जुड़ने का समय आने से जाने तक |
सब -कुछ दिखाया जायेगा जन्म से मरने तक||


रसोई का तड़का,डाइनिंगहॉल लाइव होगा
नाश्ता,लंच, डिनर, सब फिक्स टाइम होगा
चाय, काफी, जूस, चटनी सब्सकराइब होगा
तुम्हारे देखते देखते चेनल मोनीटाईज होगा
डौगी का पोटी, चिंटू का हगना तुम फ्री देखोगे |
झाड़ू लगाना, पोछा देना. हाथ धोना भी सीखोगे|
देसी दवा से पाईल्स, बवासीर ठीक कर लोगे |
चोर,डाकू, अलसी प्यार देखेते ही पहचानोगे ||


बाजार से आने जाने की गालिया बताई जाएगी|
सब्जी , किरणा, समोसा कचोरी चखाइ जाएगी ||
चूड़ी बाजार, पार्लर की तो सीरिज चलाई जाएगी |
अपनी सहेलियों के संग बूढी बिल्ली गुनगुनायेगी ||
कभी-कभी गली में आया बंदर भी सूट होगा|
इधर -उधर की बातों में साउंड म्यूट होगा ||
प्यार, रोमांस, संस्पेंस, चीट का डेल्युट होगा |
तीस दिन राष्ट्रप्रेम में वीरों को सेल्यूट होगा||


जंगल के राजा का पॉडकास्ट लूँगी |
लोमड़ी के संग दोस्ती का राज दूँगी ||
जंगल के विकास के बारे में जानूंगी |
भ्रष्ट मंत्री भेड़िये की पोल खोलूंगी ||