🍬 लड्डू भाई गोल मटोल | Laddu bhai gol matol
मजेदार हिंदी बाल गीत बच्चों के लिए
Hindi poem for kids
मीठे-मीठे लड्डुओं पर आधारित एक प्यारा और मजेदार हिंदी बाल गीत जिसे बच्चे खुशी से गुनगुना सकते हैं।
Poem for kids in Hindi
poem for kids in Hindi बच्चों को मिठाइयाँ बहुत पसंद होती हैं, और जब बात लड्डू की हो तो मज़ा दोगुना हो जाता है।
“लड्डू भाई गोल मटोल” एक मजेदार हिंदी बाल गीत है जो बच्चों को हँसी और मिठास से भर देता है।

🍬 लड्डू भाई गोल मटोल Kids peom
लड्डू भाई गोल मटोल
लड्डू भाई गोल मटोल
बोलो, बोलो, कितना मोल?

🧁 हलवाई के तुम हो प्यारे hindi poems
हलवाई के तुम हो प्यारे
हम सबके हो राज दुलारे
तुम्हे देख कर हो जाती है
सबकी हालत डावांडोल
लड्डू भाई गोल मटोल
लड्डू भाई गोल मटोल
बोलो, बोलो, कितना मोल?

😋 जब जब दिखे थाल भरे
जब जब दिखे थाल भरे
सबके मुंह से लार परे
पास आओ मत जाओ दूर
थोड़े तो हम से जाओ बोल
लड्डू भाई गोल मटोल
लड्डू भाई गोल मटोल
बोलो, बोलो, कितना मोल?

👑 तुम राजा पकवानों में
तुम राजा पकवानों में
सजते बड़ी दुकानों में
भीतर मीठा स्वाद लिए
दिखते हो तुम गोल गोल
लड्डू भाई गोल मटोल
लड्डू भाई गोल मटोल
बोलो, बोलो, कितना मोल?

🎉 सालगिरह हो टीना की
सालगिरह हो टीना की
या शादी हो मीना की
लोग तुम्हे बंटवाते है
बजा-बजा कर मोटे ढोल
लड्डू भाई गोल मटोल
लड्डू भाई गोल मटोल
बोलो, बोलो, कितना मोल?
