आओ बच्चों , आज तुमको मैं एक मजेदार हिंदी में कहानी सुनाता हूँ , यह कहानी मैं जब छोटा था तो मेरी नानी सुनती रहती थी , Chal mere charakhe charmar chu hindi story for kids चल मेरे चरखे चरमर चूं हिंदी कहानी for kids| एक और भी थी , चल मेरी ढोलकी ढमाक ढम, पर आज मैं एक चूहे राजा वाली कहानी की बात कह रहा हूँ | अगर ये कहानी तुमको अच्छी लगे तो अपने दोस्तों को भी सुनाना | चलो फिर सुनो |

Chal Mere Charakhe Charmar Chu Hindi Story For Kids चल मेरे चरखे चरमर चूं हिंदी कहानी for kids

एक था चूहा राजा , और एक थी बुढिया , चूहा बुढिया के घर में ही रहता था , बुढिया जब चूल्हा जला कर खुद के लिए रोटी बनाती तो एक रोटी चूहे को भी खाने को दे देती और खा पी कर वो अपने बिल में सोता रहता | एक दिन बुढिया के चूल्हे की लकड़ी ख़त्म हो गई और रोटी कच्ची रह गई तो बुढिया ने अपने बाल नोच कर चूल्हे में डाल कर रोटी पकाने लगी | चूहे ने जब ऐसा करते देखा तो वो भाग कर खेत में गया और दो चार लकड़ी लाकर दी , बुढिया खुश हुई , उसने चूहे को एक मोटी रोटी दी | रोटी लेकर चूहा फुदकने लगा और गीत गाने लगा –

chal mere charakhe charmar chu hindi story for kids

और फिर रोटी लेकर वहां से भागा और सीधा मोती कुम्हार के घर गया . कुम्हार रोते-रोते चाक से बर्तन बना रहा था।
चूहे ने कुम्हार को रोते देखा तो पूछ लिया, ” क्या हुआ? कुम्हार भाई रो क्यों रहा हो?”
कुम्हार ने कहा, ” बर्तन बिक नहीं रहे हैं, मैं सुबह से भूखा हूँ , क्या तुम मुझे अपनी रोटी दोगे?”

chal mere charakhe charmar chu hindi story for kids

मोती ने कहा – मैं तुमको मटकी दूँगा|

मटकी लेकर चूहा आगे चल दिया , चलते चलते उसे एक जंगल में ग्वाला दिखा जो अपनी गायें चरा रहा था , वह ग्वाले के पास गया , ग्वाले से बोला ” ग्वाले भाई , ग्वाले भाई , बहूत दुखी नजर आ रहे हो क्या हो गया?”
ग्वाले ने कहा , मेरी गाय का दूध निकालने का पात्र फूट गया है , मेरे पास और कोई बर्तन नहीं है , क्या तुम ये मटकी मुझे दोगे?”

chal mere charakhe charmar chu hindi story for kids

ग्वाला बोला – मेरे पास बहुत सारी गाय है एक गाय तुम ले लो |

चूहा अब गाय लेकर गाँव में आया , गाँव में एक सेठ अपनी दुकान पर उदास बैठा था , चूहे ने सेठ से कहा ” सेठ जी , सेठ जी , इतने उदास उदास क्यों बैठे हो?
सेठ ने कहा , मेरा बच्चा भूखा है और दूध के लिए रो रहा है , मेरी गाय मर गई है क्या तुम मुझे ये गाय दोगे?

chal mere charakhe charmar chu hindi story for kids

सेठ ने कहा – मेरे घर में एक चुहिया है , मैं तुम्हारी शादी करा दूंगा |

chal mere charakhe charmar chu hindi story for kids
चल मेरे चरखे चरमर चूं हिंदी कहानी for kids

चूहा ख़ुशी से उछल पड़ा , नई बहू को लेकर वह अपने घर चला , रस्ते में देखा एक बढई अपने घर के बाहर औजार लिए बैठा रो रहा है , पास में तीन चार छोटे -छोटे बच्चे लड़ रहे , रो रहे है |
चूहे ने बढ़ई से पूछा, ” क्या हुआ, बढ़ई भाई , रो क्यों रहे हो ?”
बढ़ई ने कहा – महीने भर पहले मेरी पत्नी मर गई , अब बच्चे दिन भर रोते रहते है , मुझे काम भी नहीं करने दे रहे है , क्या तुम मुझे तुम्हारी बहू दोगे ?

chal mere charakhe charmar chu hindi story for kids

बढ़ई ने कहा – मैं तुमको एक चरखा बना कर दूँगा , इस चरखे से तू सूत कातना , अपने कपड़े बनाना, दूसरों के लिए भी बनाना , वो तुमको पैसे देंगे, अपना पेट भी भरेगा और देश की सेवा भी हो जाएगी और तेरा भी काम हो जायेगा और मेरा भी , मेरे बच्चों को एक माँ मिल जाएगी , वो उनको पाल लेगी , मैं अपना काम कर लूँगा |

चूहे को दया आ गई और उसने अपनी बहू बढ़ई को दे दी और उसके बदले में चरखा ले कर घर आ गया |