निस्वार्थ प्रेम की शक्ति – स्वामी विवेकानंद की प्रेरणादायक कहानी: Swami Vivekanand

स्वामी विवेकानंद की कहानी: प्रेम और मानवता का अनोखा संदेश | Motivational Story in Hindi
📖 पूरी कहानी
एक बार स्वामी विवेकानंद चीन की यात्रा पर गये हुवे थे , उन दिनों चीन में विदेशी यात्रिओं के लिए कुछ ही शहरों में आने जाने की छूट थी , बाकि अन्य जगहों पर प्रतिबन्ध था , साथ ही उन शहरों के , गांवों के स्थानीय लोग भी विदेशी लोगों का विरोध करते थे , उनके साथ लड़ाई-झगड़ा , मार-पीट भी कर देते थे |
स्वामी जी की इच्छा हुई कि चीन के किसी गाँव में जाकर उनकी संस्कृति को जाना जाये , तो वे किसी गाँव का पता करने लगे| स्वामी के पास उस समय दो जर्मनी के पर्यटक भी रुके हुवे थे उनकी भी इच्छा किसी गाँव में जाने की थी पर वे डरे हुवे थे कि गाँव के लोग विरोध करेंगे|
स्वामी जी जब जाने को तैयार हो गये तो उन्होंने जाकर अपनी झिझक बताई | स्वामी जी ने उनको समझते हुवे कहा कि “सारी मनुष्य जाति एक ही है , यदि हम सच्चे हृदय से उनके पास जाकर बात करेंगे तो वे हमें मारने के बजाय प्रेम से मिलेंगे”
स्वामी जी मधुर वाणी से दोनों जर्मन प्रभावित हुवे और हिम्मत करके साथ चलने को तैयार हो गये |
अब समस्या आई चीनी भाषा को समझाने और समझाने कि तो एक दुभाषिये को तय किया वो आया पर जब गाँव में चलने को कहा तो वो भी आनाकानी करने लगा , फिर वो भी स्वामी जी के भरोसे पर साथ चलने को राजी हो गया |
स्वामी जी , दो जर्मन नागरिक और दुभाषीया एक गाँव तक गये, वहां जाते ही स्थानीय लोगों ने जैसे ही देखा , वे सब अपनी चीनी भाषा में गाली-गलौज करने लगे , कुछ लोग हाथ में लाठी लिए मारने पर उतारू हो रहे थे , स्वामी जी ने जो सुना था वो सब सच निकला|
जब स्वामी विवेकानंद ने दुश्मनों को भी अपना बना लिया – एक सच्ची प्रेरणादायक कहानी
स्वामी जी ने प्रेम भरी निगाहों से सब को देखा और फिर मुस्कराकर अपनी मधुर वाणी में उनसे बोले “क्या आप लोग अपने भाई-बंधुओं से प्रेम नहीं करते, हम सब इस धरती पर रहने वाले एक ही है हमारी भाषा, क्षेत्र और संस्कृति भले ही अलग-अलग है”
दुभाषिये ने स्वामी जी की कही बात को उनकी भाषा में समझाया तो , उनमे से जो सबसे बुजुर्ग था वो बड़ा शर्मिंदा हुवा , और उसने सब को शांत किया और फिर सभी ने स्वामी जी और साथ गये उनका स्वागत किया, पूरा गाँव घुमाया , अपने अपने घर ले जाकर जल-पान करवाया और पूरा गाँव घुमाने के बाद कुछ दूरी तक स्वामी जी के साथ उनको विदा करने भी आये|
यह सब देख कर वे जर्मन नागरिक स्वामी जी कहने लगे “स्वामी जी अगर आप जैसा निश्छल प्रेम सम्पूर्ण संसार के मनुष्यों में हो तो ये धरती कष्टमुक्त हो सकती है, आप महान है”|
🌟 इस कहानी से सीख
- ✔️सच्चा प्रेम और मधुर वाणी किसी भी शत्रुता को समाप्त कर सकती है। मनुष्य भले ही अलग-अलग देशों, भाषाओं और संस्कृतियों में बंटा हो, लेकिन दिल से हम सब एक ही हैं
- ✔️मधुर व्यवहार दुश्मन को भी मित्र बना सकता है
- ✔️ मानवता सबसे ऊपर है
“किसी अजनबी से बात करके, इस ग्रह पर उनकी उपस्थिति को स्वीकार करके ही हम एक संबंध स्थापित करते हैं। हम एक मुस्कान, एक गर्मजोशी भरा अभिवादन, थोड़ी सी बातचीत, एक नेक काम करके या हमारे प्रति दिखाई गई दयालुता को स्वीकार करके समुदाय बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। “
📚 आपको ये कहानियां भी पसंद आएंगी
स्वामी विवेकानंद, whose teachings on love and humanity inspire many, is a beacon of hope.