हमारे बारे में

http://www.indicstories.in में आपका स्वागत है
indicstories.in — सनातनी जीवन पद्धति की प्रेरणादायक हिंदी कथाओं, कहानियों, कविताओं, जीवन की सीख देने वाली नैतिक कथाओं, बालकों को आदर्श नागरिक बनाने वाली छोटी-बड़ी कहानियाँ, मनोरंजन के लिए सभ्य भाषा में चुटकले, गप्प, कवितायेँ और भी बहुत कुछ समाहित किये हुवे ये साहित्य संगम ।
हमारा उद्देश्य स्पष्ट है— प्रत्येक आयु वर्ग के पाठकों को एक सरल, जीवन उपयोगी, अर्थपूर्ण, हृदय के अंतस को छूने वाला प्रेरक साहित्य हिंदी भाषा के माध्यम से आप और विश्व स्तर तक पहुँचाना।

हम मानते हैं कि कहानियों में शक्ति होती है—सिखाने की, प्रेरित करने की, मनोरंजन करने की और कभी-कभी उपचार करने की भी।
हमारी हर कहानी में एक छोटी-सी चिंगारी, एक संदेश या ऐसा पल होता है जो पढ़ने के बाद भी आपके साथ बना रहता है।

हम मानते हैं कि कविता  में शक्ति होती है— भाव जगाने की, रस को उत्तपन करने की , प्रेरित करने की, मनोरंजन करने की और कभी-कभी व्यथित चित को आह्लादित  करने की भी।


यह यात्रा कैसे शुरू हुई
indicstories.in की शुरुआत करने का मानस बहुत ही समय से चल रहा था , साहित्य को पढने के दौरान ये अनुभव हुवा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने लोक साहित्य के साथ साथ अन्य भाषाओँ का साहित्य भी पढ़ना चाहिए जिससे उसका ज्ञान तो समृद्ध होगा ही साथ में उसके चित की वृतियां भी बदलती है , चूँकि भारत का तो साहित्य इतना विस्तृत और प्रत्येक विषय की गहराई से मनन , चिंतन और तर्क विश्लेषण के बाद लिखा गया जो रचने से अब तक उसी उद्येश्य पर अग्रसर है , तो क्यों न इसको सम्पूर्ण मानवता के लिए डिजिटल रूप में सामने रखा जाये ताकि इसी साहित्य में कभी कही और लिखी गई बात “ वसुधेव कुटुम्बकम”  को सिद्ध किया जा सके साथ ही तेज़ी से बदलती दुनिया और कम होते ध्यान-काल के दौर में हिंदी भाषा के साहित्य  को जीवित रखा जा सके ।
जैसे-जैसे पाठक वर्ग हमसे जुड़ता जायेगा वैसे वैसे हम उनकी मांग आधारित साहित्य सामग्री साझा करते रहेंगे , आप अपनी प्रतिक्रियाएँ देतें रहे , यंहा आपको  प्रतिदिन कोई न कोई साहित्य सामग्री मिलती रहेगी :
जैसे
संस्कृत से अनुवादित कथाएँ
पाली, प्राकृत , की कालजयी रचनाएँ
स्थानीय भाषाएँ , बोलियाँ जैसे बृज , अवधी, मैथेली, राजस्थानी आदि की तात्कालिक और वर्तमान तक प्रासंगिक कवितायेँ, कहानियाँ , लोक कथाएं , लोक गीत , कहावतें, आदि|
नैतिक कहानियाँ
प्रेरणादायक कथाएँ
पंचतंत्र से प्रेरित कथाएँ
वास्तविक जीवन से जुड़ी प्रेरक कहानियाँ
रचनात्मक लघु कथाएँ
छोटी छोटी कवितायेँ जो किसी रस का संचार करती हो |
ये डिजिटल रुपी यात्रा जो सिर्फ मेरे द्वारा शुरू की जा रही है  वह एक दिन  भारत और विश्व भर के हिंदी साहित्य -प्रेमियों का एक विशाल समुदाय बनेगा।
हमारा मिशन
हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए ऐसा मंच तैयार करना जहाँ वे हिंदी साहित्य के रस को अपने जीवन में घोल सके और बृह्म आनंद के सहोदर रसानंद को पा सके |
हमारा लक्ष्य है:

उच्च गुणवत्ता वाली हिंदी कहानी-लेखन को बढ़ावा देना
भाव-विभोर करने वाली कवितायेँ गुनगुनाने को जी करे
सरल कथाओं के माध्यम से मनुष्य  को सार्थक संदेश देना
सुरक्षित और परिवार-अनुकूल पठन सामग्री को  उपलब्ध कराना
ऑनलाइन हिंदी भाषा और साहित्य को सशक्त बनाना
indicstories.in पर, प्रेषित और प्रकाशित हर सामग्री, शोध सावधानी के साथ हिंदी साहित्य निधि के प्रति गहरे सम्मान के साथ रखी जाती है।
हमारा विज़न
हम indicstories.in को इस रूप में देखते हैं:
हिंदी साहित्य निधि  का एक प्रमुख मंच
विद्यार्थियों,  शोधार्थियों , शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक भरोसेमंद संसाधन
हिंदी भाषा निधि  की समृद्धि को संरक्षित करने वाला प्लेटफ़ॉर्म
ऐसा स्थान जहाँ रचनात्मकता और ज्ञान का संगम हो
हमारा दीर्घकालिक लक्ष्य सभी के लिए सुलभ हिंदी कहानियों का सबसे बड़ा डिजिटल संग्रह तैयार करना है।
पाठक हमें क्यों पसंद करते हैं
पाठक हमें इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि हम ध्यान देते हैं:
स्वच्छ और मर्यादित सामग्री पर
सरल भाषा पर
गहरे अर्थ पर
गहरे भाव पर
रोचक कहानी-कथन पर
स्वच्छ पठन वातावरण पर
आसान नेविगेशन पर
नियमित अपडेट्स पर
हम ऐसा कंटेंट देंगे जो  जो विद्यार्थियों, शोधार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और हर उस व्यक्ति से जुड़ता है जिसे हिंदी भाषा से प्रेम है।
आपका सहयोग हमें और अधिक लिखने, बेहतर बनने और प्रेरित करने की शक्ति देता है।
हर विज़िटर, पाठक की टिप्पणी साझा करने पर हम उनके आभारी हैं।

indicstories.in इसलिए अस्तित्व में है क्योंकि आप हिंदी साहित्य के आदर्शो में विश्वास करते हैं—
और हम आपको बेहतरीन साहित्य सामग्री देने में विश्वास रखते हैं।

साहित्य  की हमारी दुनिया में आपका स्वागत है।
www.indicstories.in में आपका स्वागत है।